एटा, सितम्बर 18 -- गुरूवार की देररात मिरहची क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत हो गई। हादसे में साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घरवालों के अनुसार मिरहची क्षेत्र में कोई रिश्तेदारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि रास्ता भटक गया था। जिला बुलंदशहर थाना चतराई के गांव थोर बुजुर्ग निवास नीतू सिंह (36) पुत्र छोटेलाल अलीगढ़ में ताला फैक्ट्री में काम करता था। हर दिन घर से अलीगढ़ आते थे। जिस दिन रात में ड्यूटी होती थी उस दिन कॉल करके बता देते थे वह घर नहीं आएंगे। गुरुवार को भी कॉल कर बताया कि वह रात में घर नहीं आए। बताया जा रहा है कि इनका साथी आकाश निवासी सिकोई थाना अहर बुलंदशहर की कासगंज में ससुराल है।गुरुवार रात करीब दो बजे कासगंज बोर्डर मिरहची क्षेत्र में वाहन ने रौंद दिया। दोनों क...