जहानाबाद, फरवरी 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के दरधा पुल से पश्चिम और दक्षिण बेस मोहल्ले के लोगों ने मुख्य सड़क तक जाने का रास्ता अवरुद्ध होने पर धोबी घाट के निर्माण का विरोध किया। रविवार को मोहल्ले वासियों ने विरोध करते हुए कहा कि अगर उक्त जगह पर धोबी घाट का निर्माण होता है तो इससे करीब 500 घरों के लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि हमें धोबी घाट के निर्माण से कोई परेशानी नहीं है। लेकिन प्रशासन को चाहिए कि वह यह निर्धारित कर दे कि हम लोगों का रास्ता किधर से होगा। मोहल्ले के लोगों ने यह भी कहा कि धोबी घाट के निर्माण से शमशान घाट तक वाहनों के जाने में भी काफी परेशानी होगी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के समक्ष भी मोहल्ले के लोगों ने अपनी परेशानी रखी। बाद में धोबी घाट के निर्माण को फिलहाल बंद कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.