सुल्तानपुर, मई 3 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनऊपुर गांव में सरकारी रास्ते पर लगाई जा रही इंटरलॉकिंग उखाड़ने, मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दम्पति और पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गांव के दरगाही मौर्य, संगीता, लवकुश, अंकुश और अंकुर ने गांव में पहले से बने पुराने खड़ंजे को उखाड़कर उसकी ईंटें उठा लीं। इतना ही नहीं, उससे सटे पुराने मकान का हिस्सा उजाड़कर रास्ते पर पिलर खड़ा कर दिया और कूड़ा-करकट रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।ग्राम पंचायत द्वारा शेष हिस्से में सरकारी इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा था, लेकिन आरोप है कि विपक्षियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर फेंक दीं। विरोध करने पर आरोपियों द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.