रास्ता बनाने का विरोध करने पर महिला को पीटा
बिहारशरीफ, जून 11 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बासोडोह गांव निवासी श्रवण यादव की पत्नी गुड़िया देवी ने थाना में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार उनकी रैयती जमीन पर गांव के ही कुछ लोग गली की ढलाई करवा रहे थे। महिला ने विरोध किया तो बंदूक के कुंदे से मारा। वह बेहोश हो गयी। उनकी बेटी चिल्लायी तो ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बचाया गया। उनका इलाज अस्पताल में कराया गया है। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.