काशीपुर, फरवरी 26 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदैइयोवाला निवासी एक व्यक्ति ने नौ लोगों पर रास्ता बंद करने, जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित पंकज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, जसपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 सितंबर 2025 की सुबह गांव के ही अमित कुमार, लक्ष्मी उर्फ नविता, सुरेन्द्र सिंह, अनीता, प्रवीण कुमार निवासी कुदैइयोवाला और तरुण कुमार ग्राम महेंद्री थाना छजलैट, नरेश कुमार, विनीत कुमार सुरेश कुमार निवासी जामुनवाला थाना अफजलगढ़ सहित अन्य लोगों ने एकराय होकर उसके रास्ते में पिलर लगाकर मार्ग अवरुद्ध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस अमित कुमार व सुरेन्द्र सिंह को थाने ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.