इटावा औरैया, मई 3 -- महेवा। गांव नागरी लोलपुर में ग्राम पंचायत द्वारा बन रही इंटरलॉकिंग सड़क में व्यवधान डालने तथा आम रास्ता पर कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। गांव के संजय तिवारी सहित 7 ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग आम रास्ते पर न केवल कब्जा किए है बल्कि जानवर आदि बांधकर पूरे रास्ते को बंद भी कर दिया है। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इतना ही नहीं गांव में निर्मित पानी की टंकी की जगह पर गंदगी आदि डालकर कब्जा किए है तथा पंचायत के निर्माण कार्यों में व्यवधान डालकर बाधा उत्पन्न करते है। यह भी पढ़ें- रास्ता बाधित करने के मामले में दंपति और पुत्रों पर केस दर्ज शिकायतकर्ताओं ने जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।शिकायत करने वालों...