रास्ता बंद करने के विरोध पर झगड़ा, पांच पर रिपोर्ट
बरेली, मई 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने के विरोध में एक पक्ष ने पुलिस जाने के बाद दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें मारपीट के दौरान एक को गंभीर चोट आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंट थाने के गांव चौबारी निवासी अंकित सिंह का कहना है, पड़ोसी गौतम सिंह उसका रास्ता बंद करना चाहते हैं। बार-बार दीवार खड़ी करने का प्रयास करते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से पहले भी हो चुकी है। फिर भी दीवार बनाने लगे। जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। आरोप है, पुलिस जाने के बाद गौतम सिंह, अमित सिंह, सुधांशु सिंह, महिपाल सिंह, सोनू सिंह ने अंकित सिंह पर घर में घुसकर हमला कर दिया। उसे बेहरमी से पीटा। जिससे उसकी आंख और सिर में चोट आई। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची, इससे पहले ही आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.