मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी राउत गांव में रास्ता रोकने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में तनाव है। शुक्रवार को भू स्वामी द्वारा जमीन की मापी कराकर गाड़े गए पिलर को लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व मौखिक रूप से निजी जमीन होकर रास्ता दिया गया। इस रास्ते से करीब दो सौ परिवारों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद करने की नीयत से जमीन मालिक ने मापी कराकर पिलर गाड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया है। इधर, थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि जमीन मालिक को रास्ता बंद नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.