गिरडीह, अप्रैल 20 -- बिरनी। प्रखंड के तेतरीया सलेडीह पंचायत अंतर्गत फतेहपुर में कब्रिस्तान घेराबंदी कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर चहारदीवारी पर रोक लगाने का आग्रह किया है। कमखुद्दीन अंसरी, सहबान अक्स, अफताब अशरी, रियाज संसारी, छोटी अंसारी,अयान अली, अजाद अंसारी एवं मारुफ अंसारी ने बताया कि संवेदक जिस जमीन पर कब्रिस्तान बताकर चहारदीवारी कर रहा है, वहां आज तक एक भी कब्र नहीं दफनाया गया है। गांव में पहले से कब्रिस्तान है जो रैयती जमीन में है। वहां पहले से घेराबंदी भी की गयी है। संवेदक अब जहां चहारदीवारी कर रहा है। यदि वहां चहारदीवारी हो जाती है तो ग्रामीणों को खेती बारी तथा तत्काल में जो कब्रिस्तान मौजूद है। वहां जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। भविष्य में जनाजा को कब्रिस्तान ले जाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.