हरदोई, जनवरी 8 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अल्हौवा गांव निवासी करीब 80 वर्षीय शारदा देवी पत्नी नन्हेलाल ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव के दबंग लोगों पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। वृद्धा के मुताबिक, गांव के कुछ लोग उनके घर के सामने खड़ंजे पर दीवार बनाकर आवागमन मार्ग अवरुद्ध करना चाहते हैं। कई बार स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायत कर फैसला कराया गया। बावजूद इसके दबंग लोग मौके का फायदा उठाकर दीवार बनवाने पर अड़े हैं। उनका बेटा अकेला है। तभी उन्हें लगातार परेशान किया जाता है। उन्होंने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मौके पर खड़ंजा लगा है। कुछ लोग दीवार बनाना चाहते हैं, जो गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में दीवार नहीं बनने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.