रामगढ़, मार्च 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हेमतपुर धमनाटांड गांव स्थित कुरमी धर्मशाला के पास गुरुवार को बरवाडीह गांव जाने वाले मार्ग पर बच्चा चोरी के अफवाह में पिता पुत्र को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया। इस बीच ग्रामीणों ने उसके साथ धकका मुक्की भी कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने उन्हें बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से उन्हें बचाया। बताया जाता है कि बरियातू होसिंग कॉलोनी रांची निवासी विंध्याचल दास 50 वर्ष पिता स्व श्याम दास अपने पुत्र यश राज 10 वर्ष और मुकेश उरांव 25 वर्ष के साथ अपनी कार संख्या जेएच 01 ईएन 5707 पर सवार होकर बोकारो सेक्टर 11 डी अपने ससुराल जा रहे थे। इस दौरान कार संचालक ने स्कूली बच्चों से मगनपुर गांव जाने के रास्ते के बारे में पुछा। तभी स्कूली बच्चों ने उनके पहनावा और कार को देख बच्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.