लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- कस्ता कस्बे में ग्रामीणों ने इस बार होली जलाने से मना कर दिया। काफी समय से बड़े तालाब के पास होने वाले होलिका दहन स्थल का रास्ता बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों मे आक्रोश है। जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मितौली थाना क्षेत्र में कस्ता कस्बे दो स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। एक स्थान मिश्रित आबादी क्षेत्र में होने के चलते मितौली क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव ने शनिवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। दूसरी जगह तिजहइया तालाब के किनारे होलिका दहन किया जाता है। ग्रामीणों ने तालाब के पास पारम्परिक स्थान पर होली के लिए लकड़ी आदि रखकर व्यवस्था की थी। पर सोमवार को ग्रामीणों ने होली न जलाने का ऐलान कर दिया। जिसकी भनक लगते ही मितौली एसडीएम मधुसूदन गुप्ता सीओ यादवेन्द्र यादव थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.