अल्मोड़ा, मई 3 -- अल्मोड़ा। नगर से लगे ऑफिसर्स कॉलोनी सरसों में गांव के लिए रास्ता निर्माण में विवाद पैदा हो गया। पुलिस के मुताबिक प्रधान ज्योति बिष्ट ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि ग्राम पंचायत सरसों के लिए रास्ता निर्माण किया जा रहा है। गांव के रास्ते के लिए वहीं से पत्थरों को निकालकर बिछाए जा रहे हैं। शनिवार को गांव में रहने वाले पति-पत्नी ने मजदूरों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर प्रधान ज्योति बिष्ट को जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...