संभल, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार रात सार्वजनिक रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव में रास्ता निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवाने की कोशिश की। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, दो गंभीर घायल इस झड़प में एक पक्ष से सोनू कुमार (28) और दूसरे पक्ष से हुमेश कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचन...