हमीरपुर, जनवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने नाले के ऊपर से रपटा न बनाये जाने से आवागमन में हो रही परेशानी की डिप्टी कलेक्टर से शिकायत की। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान पर भेदभाव का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को संबोधित प्रर्थना पत्र डिप्टी कलेक्टर को देते हुए पाटनपुर गांव निवासी राजाराम प्रजापति, भोला, जयराम, महेश शर्मा, शिवपाल, पप्पू वर्मा, श्यामकरन वर्मा, मुन्ना वर्मा तथा साधूराम वर्मा ने बताया कि उनके घरो के पास से नाला का निर्माण कराया गया है। जिससे आवागमन को लेकर नाले के ऊपर रपटा का निर्माण नहीं कराया गया है। जब उन्होंने ग्राम प्रधान से नाले में आवागमन के लिए रपटा व रास्ता निर्माण की मांग की तो प्रधान ने अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। परेशान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर रास्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.