रास्ता निर्माण के लिए जमीन मालिकों को दी गई नोटिस
बेगुसराय, मई 16 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। मेघौल गांव में मुख्य पथ से सड़क विहीन सहनी मुहल्ला तक रास्ता निर्माण करवाने के लिए जमीन मालिकों को अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस भेजी गई है। प्रस्तावित रास्ता निर्माण की जद में पड़ने वाली जमीन के मालिकों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजी गई है। जमीन मालिकों को जमीन की अद्यतन रसीद एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ 20 मई को अंचल कार्यालय बुलाया गया है। यह जानकारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 के बगल से सड़क विहीन मेघौल पंचायत के वार्ड नं. 14 के पुनर्वासित सहनी मुहल्ला तक 400 मीटर की लंबाई में 5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रास्ता निर्माण के लिए जमीन मालिकों को दी गई नोटिस सीओ ने बताया कि प्रस्तावित रास्ता निर्माण के लिए जरूरी जमीन का अधिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.