बलिया, अप्रैल 11 -- सिकन्दरपुर/नवानगर, हिंटी। सिकन्दरपुर नगर पंचायत में शनिवार को रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से पथराव किया गया। एक पक्ष के एक युवक ने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि उसे बचा लिया गया और सीएचसी पर लेजाकर इलाज कराया गया।कस्बा के जूनियर हाई स्कूल के सामने स्थित मौजा चकफतुल्लाह में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से एक रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था। जमीनी को लेकर लम्बे समय से चल रहे विवाद और मामला कोर्ट में लम्बित होने का हवाला देकर एक पक्ष रास्ते का निर्माण कार्य रोक रहा था। इसकी शिकायत पर शनिवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता निर्माण के लिए मिट्टी गिरवाने लगे। इसको लेकर हंगामा तथा पथराव होने लगा लिहाजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.