रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट- पथराव
मथुरा, जून 6 -- थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव रामपुर में सड़क पर पड़ी बजरी के चलते रास्ता निकालने को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले शांति भंग के आरोप में चालान किया है। गांव रामपुर, मगोर्रा में गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे रास्ते में निकलने को लेकर गांव के मोहन और होलू के मध्य कहासुनी हुई थी। बताते हैं कि इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गयी। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोगों ने मौके पर आकर पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। इसकी सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। इस दौरान उपद्रव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.