नोएडा, जनवरी 6 -- रबूपुरा। फलैदा कट के पास कार को रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में कुछ आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फलैदा गांव निवासी छिददा सिंह ने शिकायत की कि उसका पौत्र अजय अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट से गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही इको कार सवार लोगों से उसका रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच इको कार में सवार कूका, गवेंद्र और कुछ अज्ञात लोगों ने अजय के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.