गिरडीह, मार्च 11 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के मोहलीडीह स्थित गैरमजरुवा खास जमीन जिसपर चिहुंटिया गांव के लोग आना जाना करते हैं। उस पर जबरन अतिक्रमण की सूचना पर मोहलीडीह चिंहुटिया गांव के लोग एकजुट होकर अतिक्रमण स्थल पर बैठ गए और दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा काम बंद कराया, तब ग्रामीण शांत हुए। जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह मौजा में गैरमजरुवा खास खाते की जमीन है। जिसपर चिहुंटिया समेत अन्य गांव के लोग आना जाना करते हैं। उक्त जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया और वहां निर्माण कार्य कर रहे थे। घटना को लेकर ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना प्रभारी तथा सीओ को सूचना दी थी तथा आवेदन देकर गैरमजरुवा खास जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटाने क...