रास्ता के विवाद में पड़ोसी ने रोकी शव यात्रा रास्ते के विवाद में रोकी शव यात्रा
आजमगढ़, मई 25 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाकीपुर गांव में सोमवार को शव यात्रा ले जाते समय रास्ता के विवाद में पड़ोसी ने शव यात्रा रोक दी। आक्रोशित लोगों ने रास्ते में शव रख कर विरोध करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन शव को दत्तात्रेय धाम पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बाकीपुर गांव निवासी रामकिशुन यादव की मां कमला देवी का रविवार की रात में निधन हो गया था। सोमवार सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। गांव के एक व्यक्ति ने रास्ता का विरोध करते हुए शव यात्रा रोक दी। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। शव को लोगों ने वहीं रख दिया। स्थिति बिगड़ती देख रामकिशुन यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.