रास्ता के विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना की पुलिस ने रास्ता के विवाद में लाठी डंडा से जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभयपुर गांव में रास्ते में पाईप लगाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था। लाठी डंडा से हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोग घायल हो गए थे। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी प्रदुम्न यादव निवासी अभयपुर थाना अहरौला को खजुरी गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.