चंदौली, मई 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के जिगना गांव में ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया कूड़ाघर आज ग्रामीणों की सुविधा के बजाय महज शोपीस बनकर रह गया है। गांव के अंतिम छोर पर खेतों के सिवान में बनाए गए इस कूड़ाघर तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया, जिसके चलते निर्माण के बाद से आज तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है।

ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने केवल सरकारी धन खर्च दिखाने के उद्देश्य से निर्माण कार्य करा दिया, लेकिन उसकी उपयोगिता और संचालन व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार कूड़ाघर निर्माण के बाद से वहां एक बार भी कूड़ा नहीं डाला गया। भवन में न तो दरवाजा लगाया गया है और न ही रंग-रोगन कराया गया है। चारों ओर झाड़ियां और खेत होने के क...