गढ़वा, जून 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी गईं और उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

संजय कुमार की शिकायत सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के संगबरिया निवासी संजय कुमार ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने ही गांव के ब्रह्मदेव साह पर आम रास्ता की भूमि को रैयती भूमि कह कर गलत तरीके से भवन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की जमीन सड़क के किनारे है, परंतु जबरदस्ती गलत तरीके से सड़क की भूमि पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था। जांचोपरांत निर्माण कार्य रोक दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन ब्रह्...