छपरा, मई 19 -- मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में सरकारी जमीन पर पलानी रखकर रास्ता अवरुद्ध करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में घायल मोतीलाल यादव के पुत्र रामजीत यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादवघायल का बयान दर्ज प्राथमिकी में सीताराम राय, उनकी पत्नी तथा पुत्र अर्जुन राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पलानी रखी जा रही थी, जिससे उनके घर आने-जाने का रास्ता बाधित हो रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ...