रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप में चार पर केस दर्ज
जौनपुर, मई 31 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप में शनिवार को चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। बदलापुर खुर्द गांव निवासी राम विनोद पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विनोद प्रजापति की दुकान से नंदलाल प्रजापति के घर तक सात फीट छह इंच का सार्वजनिक रास्ता है जिसे गांव के ही राधेमोहन, राधिका, अंजू व राजबहादुर ने ईंट, पत्थर व भैंस बांधकर अवरुद्ध कर दिया था। 25 मई को राजस्व विभाग व प्रधान की मौजूदगी में रास्ता चालू कराया गया किंतु एक दिन बाद पुनः अवरुद्ध कर दिया गया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.