रास्ता अवरुद्ध करने और अभद्रता का आरोप, तहरीर देकर कार्यवाही की मांग
शामली, मई 30 -- शामली। शहर के गांधीगंज मंडी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पड़ोसी व्यापारी के परिजनों पर रास्ता अवरुद्ध करने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांधीगंज मंडी, धीमानपुरा निवासी सोनू पुत्र रविंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में सभासद निशिकांत संगल की गेहूं खरीद एवं राशन आढ़त की दुकान है। आरोप है कि दुकान के सामने अक्सर ट्रक, डीसीएम और अन्य बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है और वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 27 मई की रात करीब 10 बजे दुकान के सामने एक बड़ा डीसीएम वाहन खड़ा था, जिसके कारण रास्ता बाधित हो रहा था। जब उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.