अमरोहा, मार्च 13 -- हसनपुर। सरदार बेगम मेमोरियल पीजी कालेज के रासेयो शिविर में गुरुवार को स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। शिविर के छठे दिन काशीराम कॉलोनी और शेखपुर झकड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने टोलियों में बंटकर स्थानीय निवासियों को साक्षरता, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटकों और नारों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता के महत्व को समझाया। प्राचार्या डॉ.मल्लिका निजामी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नसरे आलम, डॉ.विनेश कुमार, भूपेंद्र कुमार शर्मा, डॉ.आसमा चौधरी, डॉ.राजकुमार कौशिक, आरिफ सैफी, अनवार चौधरी, अनवर अली, शीतल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...