अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर का सातवां दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग से इंस्पेक्टर राजीव वर्मा रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार संग चर्चा की। कहा कि वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन आधुनिकीकरण एवं विकास की दौड़ में हमारी वन एवं खनिज संपदा अत्यधिक प्रभावित हो रही है। इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा अन्यथा वह दिन दूर नहीं, जब इस धरा पर मानव अथवा जीव जंतुओं को जीवन के लिए संकट झेलना पड़ेगा। इस दौरान संजीव वर्मा, करतार सिंह, दीपांशी, ऋषि राज, सोनम सागर, अंजुम, संध्या वंशिका, रहेमीन, नितिन, अर्श खान, आकांक्षा, कुमकुम, दीपिका, पूर्वी, अंजलि, कनक, चारू आदि मौजूद रहे। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.