रासेयो छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
बिजनौर, जून 18 -- एसबीडी कालेज में योग सप्ताह के अंतर्गत रासेयो इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्राओं ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका उचित निस्तारण किया। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, श्रमदान के महत्व और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.