आजमगढ़, फरवरी 23 -- लालगंज। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अतुल कुमार यादव और सर्वेश कुमार देखरेख में हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डाक्टर देवेद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने स्वयं सेवक/ स्वयं सेविकाओं को जीवनोपयोगी कर्तव्यों का बोध करा कर समाज के प्रति हमेशा सचेत बने रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर दिलीप कुमार,संतोष कुमार यादव,फेकू यादव, शमशाद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.