उरई, मार्च 2 -- उरई। होली पर बाजार रासायनिक रंगों से पटा है। सस्ते रंगों की बिक्री अधिक हो रही है लेकिन सावधान हो जाएं। यह रासायनिक रंग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। त्वचा के लिए यह रंग बेहद घातक हो सकते हैं। होली में लोग उत्साह से रंग अबीर गुलाल खेलते हैं। एक दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों के त्योहार में बाजार की रंगत ही बदल जाती है। कई प्रकार के रंगों से बाजार पटा है। बाजार में रंग, अबीर की बिक्री खूब हो रही है। इसमें केमिकल मिले हुए रंग बिक रहे हैं। सस्ता होने के चक्कर में इन रंगों की बिक्री अधिक होती है लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता है। रासायनिक रंगों से जितना हो सके बचा जाए। रंग बनाने वाले रंगों में रासायन का प्रयोग तो करते ही हैं साथ ही बालू मिट्टी आदि भी मिलाते हैं जिससे शरीर की त्वचा खराब हो सकती है। होली के त्यौहार पर रंगों में मिल...