मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मीनापुर। प्रखंड कृषि सभागार में गुरुवार को आत्मा की ओर से उर्वरक जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक निदेशक पौधा संरक्षण चंद्रदीप कुमार ने कहा कि रासायनिक उर्वरक को छोड़कर जैविक एवं प्राकृतिक उर्वरक का इस्तेमाल करना किसानों के हित में है। खेतों में नाइट्रोजन का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम हो रही है। किसानों से मृदा कार्ड बनवाकर उनके अनुरूप उर्वरक डालने का सुझाव दिया। आत्मा के अध्यक्ष गिरजानंद प्रसाद, बीएओ नागेंद्र कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शालिनी कुमारी, कृषि समन्वयक राजीव कुमार, कृषि सलाहकार संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, राकेश कुमार शिवचंद्र प्रसाद, नंद कुमार प्रसाद और इंदल शर्मा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भूमि सुपोषण संरक्षण एवं जन अभियान कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.