हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। वर्तमान में जनपद के सातों ब्लॉकों में खेती की जमीन में कार्बन की मात्रा के साथ दूसरे पोषक तत्वों की कमी है। ये नतीजा पिछले दिनों मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में हुई जांच के बाद आये थे। खेती की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की सेहत सबसे अहम होती है। लेकिन बहुत से किसानों को मिट्टी की जाँच के बारे में पता ही नहीं होता। मिट्टी में पोषक तत्वों की सही मात्रा और कार्बन का स्तर फसल की क्वालिटी और बढ़ोतरी में मदद करता है। रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग और फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी की उर्वरता घट रही है। खेती की अच्छी पैदावार सिर्फ बीज और खाद पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि खेत की मिट्टी कितनी स्वस्थ है यह भी जरूरी होता है। अगर मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में मौजूद हों तो फसल की वृद्धि अच्छी होती है और उत्पादन भी ब...