रासायनिक खादों पर सब्सिडी से फायदा कम नुकसान ज्यादा
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रासायनिक खाद पर सरकार हर साल हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को देती है। लेकिन इससे फायदा कम है और नुकसान ज्यादा हो रहे हैं। क्लाइमेट ट्रेंड्स के एक अध्ययन के अनुसार, यूरिया की कीमतें कृत्रिम रूप से कम रखने की नीति से खाद का असंतुलित इस्तेमाल बढ़ा है। जैविक और प्राकृतिक खेती किसानों का मुनाफा बढ़ा सकती है, लेकिन इसके लिए सरकार को बदलाव की प्रक्रिया में उनका साथ देना होगा। द इकोनॉमिक्स ऑफ कल्टिवेशन स्टडी में आठ राज्यों में गेहूं और धान की खेती का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि पर्यावरण और सरकारी खर्च को जोड़कर देखें तो गेहूं की खेती से समाज को मिलने वाला कुल आर्थिक लाभ किसान को मिलने वाले सीधे वित्तीय लाभ से 36 से 182 फीसदी तक कम हो जाता है। स्टडी का कहना है कि इसकी वजह किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.