दुमका, जून 6 -- जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक समरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किसान मित्रों एवं किसानों के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग तथा खेतों की उर्वरा शक्ति संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए डीएपी एवं यूरिया जैसे उर्वरकों का आवश्यकता अनुसार सीमित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई। बताया गया कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा भूमि की सेहत लगातार खराब होती जाती है। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खेतों की उर्वरा शक्ति संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित उन्हें अपने खेतों की मिट्टी की नियमित जांच कराने तथा प्राप्त ...