बेगुसराय, सितम्बर 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर पैक्स परिसर में मंगलवार को इफको के सौजन्य से प्राकृतिक खेती सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हसनपुर बागर पैक्स अध्यक्ष निर्जला देवी ने की। संचालन सहकारी समिति प्रखंड नावकोठी के प्रखंड उपाध्यक्ष शिवेश रंजन ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत मृणाल उर्फ भोला ने किया। इफको के क्षेत्रीय प्रभारी मोहित झा ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं समुचित उपयोग करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और खेती की लागत कम करने पर जोर दिया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बखरी प्रशांत कुमार ने किसानों को एनपीके मिश्रित उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनपीके एक मिश्रित उर्वरक है, जिससे कम...