बाराबंकी, जून 12 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के पंचायत भवन असंद्रा परिसर में गुरुवार को सघन खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संबंध में किसान जागरूकता गोष्ठी हुई। किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने और जैविक व प्राकृतिक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य व फसल प्रबंधन पर जानकारी दी। एडीओ एग्रीकल्चर सिद्धौर सौरभ यादव ने किसानों से रासायनिक खादों का इस्तेमाल कम करने और संतुलित उर्वरक के रूप में जैविक खाद, हरी खाद व प्राकृतिक खाद का उपयोग कर फसलें उगाने का आग्रह किया। जिससे खेतों को बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- किसान गोष्ठी में मिट्टी जांच व जैविक खेती पर जोर किसानों को केंचुआ खाद, गोबर खाद का इस्तेमाल कर उपज बढ़ाने पर जागरूक किया। इस मौके पर राहुल रावत (एसटीए-...