रासलीला में हुआ खाटू श्याम चरित्र का मंचन
बरेली, अक्टूबर 4 -- श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में हो रही रासलीला एवं भक्त लीला के चौथे दिन वृंदावन से आए स्वामी देवकीनंदन महाराज की मंडली ने श्री खाटू श्याम चरित्र लीला का मंचन किया। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम का मूल नाम बर्बरीक था, जो घटोत्कच के पुत्र और भीम के पौत्र थे। भगवान शिव की तपस्या से उन्हें तीन शक्तिशाली बाण प्राप्त हुए थे। महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने ब्राह्मण का रूप धारण कर उनकी परीक्षा ली और दान में उनका शीश मांग लिया। बर्बरीक ने प्रसन्नता से शीश दान कर दिया। श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में खाटू श्याम के नाम से पूजे जाने का आशीर्वाद दिया। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि यजमान विवेक शरण अग्रवाल, संजय गोयल और वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल रहे। रविवार को शाम छह बजे से गिरिराज पूजन व छप्पन भोग ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.