औरंगाबाद, मार्च 26 -- हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में चल रहे महायज्ञ में बुधवार की बीती रात वृन्दावन के आचार्य वीरेंद्र तिवारी के निर्देशन में श्री बांके बिहारी के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक माखन चोरी लीला का जीवंत मंचन किया। इसे देखने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कलाकारों ने जैसे ही कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन शुरू किया। पूरा परिसर जय श्री कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा। लीला में नटखट नंदलाल को अपने बाल-सखाओं के साथ गोपियों के घरों में चोरी-छिपे घुसते और ऊंचे टंगे छीकों से माखन की मटकियां उतारकर आनंद लेते हुए दिखाया गया। गोपियों द्वारा यशोदा मैया से कान्हा की शिकायत करने और कान्हा के मासूम जवाबों ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.