लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर में आयोजित श्री सतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यज्ञ की पूर्णाहुति नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और वातावरण भक्तिरस से सराबोर है। महायज्ञ के दौरान रात्रि में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को द्वापर युग का अनुभव कराया, जिससे पूरा पंडाल जय श्री कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में रोशननगर सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से मानसिक शांति के साथ-साथ जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है। भक्तजन यज्ञश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.