लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- रामवाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव व रामनाम महायज्ञ में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हुए। सुबह मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं वहीं दिन में रामलीला का मंचन किया गया। रात में रासलीला में कालिया नाग मर्दन का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पाण्डाल गूंज उठा। लीला के दौरान दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने सखा ग्वालबालों के साथ यमुना तट पर गेंद खेलने जाते हैं। खेलते समय गेंद यमुना नदी में चली जाती है। इस पर ग्वालबाल श्रीकृष्ण से गेंद निकालकर लाने को कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ऊंचे कदंब के वृक्ष पर चढ़ जाते हैं और वहां से यमुना नदी में छलांग लगा देते हैं। यमुना में रहने वाले कालिया नाग से भगवान श्रीकृष्ण का युद्ध हुआ। काफी देर तक चले इस युद्ध के बाद श्रीकृष्ण कालिया नाग को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.