सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के चौथे दिन कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालिया नाग के फन पर कृष्ण के नृत्य की लीला को देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के चतुर्थ दिवस कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। श्री कृष्ण रासलीला के मंचन के दौरान कलाकारों की तरफ से दिखाया गया कि श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। भगवान ने जोर से गेंद फेंकी और वो यमुना में जा गिरी। गेंद भारी होने से वो सीधे यमुना के तल पर चली गई। समस्या यह थी कि उस समय यमुना में कालिया नाग रहता था। पांच फनों वाला नाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.