औरैया, मार्च 8 -- दिबियापुर, संवाददाता।गेल गांव के निकट स्थित डाड़ी के राधाकृष्ण आश्रम का 15वां वार्षिकोत्सव रविवार से रासलीला के मंचन के साथ शुरू हो गया। वार्षिकोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम सात बजे से मंदिर परिसर के सामने मैदान में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। वार्षिकोत्सव का आयोजन मैनपुरी के पूर्व विधायक राजू यादव, राधाकृष्ण आश्रम के संस्थापक समाजसेवी विनोद यादव तथा मनोहर लाल रायचंदानी के संयोजकत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में वृंदावन के व्यास घनश्याम शर्मा के सानिध्य में श्री आदर्श रासलीला मंडल के कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन करेंगे। उत्सव के पहले दिन रविवार को कृष्ण अवतार की लीला का मं...