अयोध्या, फरवरी 19 -- बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु रासलीला और रुक्मणी विवाह प्रसंग का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथावाचक आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला तथा माता रुक्मणी विवाह का अत्यंत मार्मिक और रोचक वर्णन किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ छठे दिन की कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान राधेश्याम मिश्रा, निर्मला मिश्रा, अजय मिश्रा, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.