मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथाव्यास हिमेश शास्त्री (मथुरा वाले) ने बताया कि रासलीला केवल एक क्रीड़ा नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन है। उन्होंने रुक्मिणी विवाह के माध्यम से सच्चे प्रेम, साहस और दृढ़ संकल्प की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी सजाई गई, जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और राधे-राधे के जयकारों से पंडाल गूँज उठा। मुख्य यजमान के रूप में पारिक मित्तल, रोहित मुन्द्रा, अर्पित गर्ग, शिवम गोयल और कुलदीप ने व्यासपीठ का पूजन किया। आयोजक अभिनव अग्रवाल व समस्त अग्रवाल परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.