साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ मंडप पूजन, सभी देवी देवताओं का वैदिक मंत्रोचारण के साथ आह्वान करके पूजन किया गया और 11 कुंड में यज्ञाहूति दी गई। सुबह से लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने भारी संख्या में पहुंच गये थे। संध्या बेला में पाठ ओर श्रीकृष्ण रासलीला वृंदावन से आए पुरोहित व कलाकारों की टीम ने किया। रासलीला में तीसरे दिन शनिवार को पाठ होने के बाद श्रीकृष्ण की लीला दिखाया गया। इसमें श्रीकृष्ण भक्त मीरा का चरित्र का दर्शन दिखाया गया। वृंदावन धाम से आए हरी ओम दास जी महाराज ने बताया कि तीसरे दिन भगवान कृष्ण की परम भक्त मीरा का चरित्र रासलीला में दिखाया गया। नौ दिनों तक रासलीला का आयोजन किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.