हमीरपुर, मई 26 -- भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था ने रामबिहारी बोस की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ.भवानीदीन ने आजादी के संघर्ष के संगठन के सूरमा रासबिहारी बोस की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बोस में असि और मसि का अद्भुत संयोग था। ये प्रारंभ से ही देशधर्मी थे। क्रांतिकारी संगठन खड़ा कर यह देश को आजाद कराने में जुट गए। ये एक अच्छे लेखक भी थे, जिन्होंने 16 पुस्तकें भी लिखी। आगे चलकर वह जापान गए, जहां पर जापानी महिला से शादी कर वहां की नागरिकता भी प्राप्त कर ली। इसके बाद भी इनका दिल देश के लिए धड़कता रहा तो बोस ने इंडियन इंडिपेंस लीग तथा आईएनए का गठन किया। इन्हीं के परामर्श पर सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी के लिए कार्य किया। कालांतर में इनका 21 जनवरी 1945 को टोक्यो जापान में निधन हो गया। इस कार्यक्रम...