अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। राष्ट्र सेविका समिति ने हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। आवास विकास द्वितीय में समिति की व्यवस्था प्रमुख डॉ.अंशु के आवास पर कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला कार्यवाहिका डॉ.बीना रूस्तगी ने नववर्ष मनाने के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। संभल विभाग कार्यवाहिका और मेरठ प्रांत सह संपर्क प्रमुख सरोज बाला ने समिति के कार्यों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रही डॉ.संयुक्ता चौहान ने सभी बहनों का आभार व्यक्त कर नववर्ष की शुभकामना दीं। संचालन जिला सहकार्यवाहिका शिखा माहेश्वरी ने किया। वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान रंजना ढिल्लो, डॉ.वंदना गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, सुमन रानी, कुमकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.