राष्ट्र सेविका समिति ने बांटा शरबत, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रामपुर, जून 28 -- राष्ट्र सेविका समिति की ओर से रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण कर सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी में शरबत पीकर राहगीरों को खासी राहत मिली। सेवा कार्य के दौरान समिति की बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। समिति की कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलासों का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए स्टील के गिलासों में शरबत वितरित किया। साथ ही समाज से अपील की कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और वातावरण को दूषित कर रहा है, इसलिए हम सभी को इसके उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश, जिला कार्यवाहिका राजश्री गुप्ता, विभाग सेवा प्रमुख शिखा अग्रवाल, अरुणा मांगलिक, सरिता सिंघल, पूनम अग्रवाल, सरिता चौधरी, आशा गंगवार, गंगोत्री देवी, सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.